UP Board Question Bank 2026: विद्या, अवतार या मास्टरमाइंड? आखिरी 15 दिनों में कौन सी ‘Question Bank’ दिलाएगी 90%

परीक्षा के आखिरी महीने में मोटी-मोटी किताबें पढ़ने का समय नहीं होता। इस समय ‘कुंजी’ यानी Question Bank ही छात्रों की नैया पार लगाती है। बाजार में विद्या (Vidya), अवतार (Avtar), मास्टरमाइंड (Mastermind), और काका (Kaka) जैसी कई सीरीज मौजूद हैं। छात्र कंफ्यूज हैं कि कौन सी खरीदें?

आज हम इन सभी का निष्पक्ष रिव्यू (Review) करेंगे और बताएंगे कि टॉपर्स किसको प्रेफर करते हैं। अगर आप अभी तक कन्फ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपका डाउट क्लियर कर देगा।

1. विद्या क्वेश्चन बैंक (Vidya Question Bank)

खासियत: यह यूपी बोर्ड की सबसे पुरानी और भरोसेमंद सीरीज है।
किसके लिए है: उन छात्रों के लिए जो डीप स्टडी (Deep Study) करना चाहते हैं। इसमें सवालों की संख्या ज्यादा होती है और भाषा भी थोड़ी स्टैंडर्ड होती है। अगर आपने साल भर पढ़ाई की है, तो विद्या बेस्ट है।

2. अवतार (Avtar)

खासियत: यह पतली होती है और इसमें ‘फास्ट ट्रैक रिवीजन’ नोट्स बहुत अच्छे दिए होते हैं।
किसके लिए है: उन छात्रों के लिए जिन्होंने साल भर कुछ खास नहीं पढ़ा और कम समय में पास होना या अच्छे नंबर लाना चाहते हैं। इसकी भाषा बहुत सरल है और केवल एग्जाम ओरिएंटेड प्रश्न होते हैं।

3. मास्टरमाइंड (Mastermind)

खासियत: इसमें पिछले सालों के पेपर्स (PYQs) चैप्टर-वाइज बहुत अच्छे से दिए होते हैं।
किसके लिए है: जो छात्र यह जानना चाहते हैं कि पिछले 10 साल में कौन सा सवाल कितनी बार आया है। इसमें गलतियां (Errors) कम होती हैं।

हमारा सुझाव (Verdict)

अगर आपकी तैयारी जीरो है, तो ‘अवतार’ (Avtar) खरीदें और रटना शुरू कर दें।
अगर आप 90% का टारगेट रखते हैं, तो ‘विद्या’ या ‘मास्टरमाइंड’ में से कोई एक ले लें।
इंपॉर्टेंट यह नहीं कि सीरीज कौन सी है, इंपॉर्टेंट यह है कि आप उसे कितना पढ़ते हैं। एक ही सीरीज को 4 बार पढ़ें, बजाए इसके कि 4 अलग-अलग सीरीज खरीदें।

महत्वपूर्ण लिंक्स और जानकारी

विवरणआधिकारिक लिंक
Model Paper 2026https://upmsp.edu.in/ModelPaper.aspx
Syllabus PDFDownload Here

Leave a comment